UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के धानापुर पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर अपने ही पत्नी के हत्या का आरोप है।
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: धारदार हथियार से युवक की हत्या।
Chandauli news: 60 रुपया था बकाया, मांगा तो मारा चाकू।
पत्नी का हत्या कर हुआ था फरार
जानकारी के अनुसार, थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम ओड़ौला स्थित एक ईंट भट्ठे पर 4 जून 2026 को विनोद मांझी (55 वर्ष), निवासी सुंदरचक टोला मतासो, थाना फतेहपुर, जिला गया (बिहार), का अपनी पत्नी फुलवा देवी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में आकर विनोद मांझी ने पत्नी को ईंट भट्ठे पर पटककर मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना के संबंध में धानापुर थाने में मुकदमा संख्या 86/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबीर की सूचना पर गिरफ़्तार
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर धानापुर पुलिस ने आरोपी विनोद मांझी को ग्राम ओड़ौला स्थित कूड़ा घर के पास दैत्रा बाबा के पेड़ के नीचे बने चबूतरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




