UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर FLC शुरू हो चुका है। इस संबंध में डीएम ने विस्तृत जानकारी दी।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 से जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित FLC (First Level Checking) हॉल में ईवीएम (EVM) और वीवीपीएटी (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: विधानसभा चुनाव 2027, तैयारियां तेज।
Chandauli news: डीएम का सख्त निर्देश, पुलिस-प्रशासन अलर्ट।
डीएम ने दी विस्तृत जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक चुनाव से पूर्व मशीनों का गहन परीक्षण किया जाता है। एफएलसी की यह पूरी प्रक्रिया भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) के अधिकृत इंजीनियरों की टीम द्वारा उनकी देखरेख में संपन्न कराई जा रही है।
उपयोग में लाया जाएगा सही मशीने
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि एफएलसी जांच के दौरान जिन ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को इंजीनियरों द्वारा शत-प्रतिशत सही और 'उत्तीर्ण' पाया जाएगा, केवल उन्हीं का उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में किया जाएगा। जांच की यह विस्तृत नियमावली भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। एफएलसी प्रक्रिया की त्रिस्तरीय निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है।
दलों को भेजी गई थी लिखित सूचना
चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को गत 07 अक्टूबर 2026 को ही लिखित सूचना भेज दी गई थी। सभी दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे एफएलसी हॉल में उपस्थित रहकर पूरी जांच प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन (Observation) करें। इस अनुरोध पत्र की प्राप्ति और पुष्टि राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा भी की जा चुकी है।
जिला प्रशासन ने आयोग के अद्यतन दिशानिर्देशों के अनुरूप एफएलसी हाल में सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

