UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम ने पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहेगी।
आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को जनपद में सकुशल, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान जनसुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी इंतजामों को समय से दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: मानक से कम है ईपी और जेण्डर रेशियो।
Chandauli news: 23 नामजद सहित 110-115 अज्ञात पर मुकदमा।
त्योहारों के मद्देनजर बैठक
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने आयोजनों के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता पर रखते हुए सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से संवेदनशील और प्रमुख आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा जो भी कमियां मिलें, उन्हें तत्काल दूर कराने का निर्देश दिया।
आवागमन न हो बाधित
त्योहारों के दौरान सड़कों पर आवागमन बाधित न हो और न ही कोई दुर्घटना घटे, इसके लिए छुट्टा पशुओं को पकड़ने व उनके प्रबंधन के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया गया। नगर निकायों और पंचायत विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और रावण दहन स्थलों पर विशेष साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में बिकने वाले खोया, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर सघन जांच अभियान चलाया जाए। मिलावट पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नही
बैठक में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंडालों में शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए विद्युत तारों की जांच, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग व सुरक्षा प्रबंध और रावण दहन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

.gif)

