UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में EVM मशीनों की FLC की तैयारियां तेज, 12 अक्टूबर से जांच शुरू होगी। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में होगी जांच।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की तैयारियों का जायजा लिया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: डीएम का सख्त निर्देश, पुलिस अलर्ट।
Chandauli news: मानक से कम है ईपी और जेण्डर रेशियो।
ईवीएम और वीवीपैट की जांच
जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की एफएलसी (फस्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया 12 अक्टूबर, 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में शुरू होगी।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और प्रकाश व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि FLC के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाए।
पारदर्शी होगी एफएलसी प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत एफएलसी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। जांच प्रक्रिया इंजीनियरों की तकनीकी टीम द्वारा संपन्न कराई जाएगी। जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की सीलिंग और मॉक पोल कराया जाएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और सचिवों को सूचना जारी कर समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।
डीएम ने वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता और बैरिकेडिंग दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की चेकिंग में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोग के गाइडलाइंस के अनुसार ही प्रवेश दिया जाए। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के क्रम में ईवीएम की जांच प्रक्रिया को महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिससे मशीनों की कार्यक्षमता और तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजस्व राजेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

.gif)

