UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने 23 नामजद सहित 110-115 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। यह पूरा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने को लेकर है।
चंदौली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम-बाधित करने के मामले में एक्शन लेते हुए 23 नामजद व 110-115 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अज्ञातों को चिन्हित करने सहित आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news:मेधावियों के खातों में पहुंचे 1.13 करोड़।
Chandauli news: विभागीय देरी से फंसा जन्म प्रमाण पत्र।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम करीब 6 बजे अलीनगर पुलिस को सूचना मिली कि आलूमिल के पास कुछ लोगों द्वारा शव रखकर मुगलसराय से चकिया जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बांस-बल्ली लगाकर पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक पुनवासी चौहान (निवासी वार्ड नं0 03 अलीनगर) के परिजनों व करीब 130 से 140 अन्य व्यक्तियों द्वारा सड़क की दोनों लेनों को पूरी तरह जाम कर नारेबाजी की जा रही है।
पुलिस टीम ने समझाया
पुलिस द्वारा भीड़ को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, परन्तु उग्र होकर भीड़ नारेबाजी करने लगी जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अलीनगर, जनपद चंदौली पर वादी उ0नि0 अनिल कुमार यादव की तहरीर के आधार पर बिना अनुमति एवं विधिक प्राधिकार के राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने तथा आमजन मानस के दैनिक जीवन को प्रभावित करने के अपराध में मु0अ0सं0 0618/2026, धारा 285, 126(2), 189(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट (CLA Act) के अंतर्गत 23 नामजद तथा लगभग 110-115 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नामजद अभियुक्तों का विवरण
1.राहुल चौहान पुत्र भरत सिंह, निवासी ग्राम अमोघपुर, थाना अलीनगर।
2.राहुल पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम अमोघपुर, थाना अलीनगर।
3.जय सिंह पुत्र वीरेन्द्र चौहान, निवासी ग्राम अमोघपुर, थाना अलीनगर।
4.भदई चौहान पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम अमोघपुर, थाना अलीनगर।
5.गुलाब पटेल पुत्र लालजी पटेल, निवासी वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
6.मो0 मुस्ताक कुरैशी उर्फ मुमताज कुरैशी पुत्र अज्ञात, निवासी परमारकटरा, थाना मुगलसराय।
7.राजकुमार पुत्र अज्ञात, निवासी मवई, थाना अलीनगर।
8.बब्लू यादव पुत्र अज्ञात, निवासी मवई, थाना अलीनगर।
9.कान्ता पासवान पुत्र अज्ञात, निवासी मवई, थाना अलीनगर।
10.बंसनारायण चौहान पुत्र अज्ञात, निवासी मवई, थाना अलीनगर।
11.अजीत पासवान पुत्र अज्ञात, निवासी काशीपुरा नई बस्ती, थाना अलीनगर।
12.विकास पुत्र अज्ञात, निवासी काशीपुरा नई बस्ती, थाना अलीनगर।
13.अजय चौहान पुत्र रामाश्रय चौहान, निवासी काशीपुरा नई बस्ती, थाना अलीनगर।
14.वीरेन्द्र आर्या पुत्र अज्ञात, निवासी नई बस्ती आलूमिल, थाना अलीनगर।
15.संदीप पुत्र शिवकुमार, निवासी अज्ञात जनपद भदोही।
16.निखिल पुत्र अज्ञात, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
17.गोलू पुत्र अज्ञात, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
18.राहुल पुत्र सिपाही पासवान, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
19.सनी पुत्र सिपाही पासवान, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
20.आकाश पुत्र मट्टर पासवान, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
21.लकी पुत्र अज्ञात, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
22.जानू पुत्र अज्ञात, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
23.विक्की पुत्र अज्ञात, निवासी नई बस्ती वार्ड नं 03 आलूमिल, थाना अलीनगर।
साथ ही लगभग 110 से 115 अन्य महिला व पुरुष (नाम व पता अज्ञात)


.gif)
