UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में युवक के शव मिला है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा। पुलिस जांच में जुट गई है।
यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा कि युवक के मुंह से झांग तथा नाक से खून बह रहा था। साथ ही शरीर पर चोट का निशान भी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले मृतक का शिनाख्त किया और शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: ऑटो-टोटो चालकों को पुलिस ने दिए सख्त निर्देश।
Chandauli news: अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे।
स्कूल में मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त शहाबगंज थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी 32 पंकज चौबे के रूप में हुआ है। मृतक, वर्तमान में अपने परिवार के साथ डांडी गांव में रहता था। वह पीडीडीयू नगर स्थित एक अस्पताल में काम करता था। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पंकज, रोज की तरह मंगलवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नही लौटा।
मां को किया था फोन
परिजनों के अनुसार, पंकज ने मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी मां को फोन कर जल्द घर लौटने का बात किया था। परिजन इंतजार करते रहे पर पंकज घर नही लौटा। बताया जा रहा कि पंकज के किसी दोस्त ने उसके परिजनों को फोन कर बताया कि पार्टी करने के कारण काफी देर हो गयी है। इसलिए पंकज सुबह घर लौटेगा।
फिर से दोस्त ने किया फोन
बुधवार सुबह पंकज के दोस्त ने पंकज के पिता भरत चौबे को फोन किया। उसने बताया कि पंकज की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही पिता कुछ लोगों को साथ लेकर बताए गए स्थान विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय पहुंचे। स्कूल के एक कमरे में पंकज बेसुध हालत में पड़ा था। परिजनों के मुताबिक, उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था। उसके हाथ पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पंकज की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। जल्द ही परिजन पंकज को लेकर अस्पताल पहुंचें। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची मुगलसराय पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल सहित आवश्यक पूछताछ किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



