UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली की सकलडीहा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है।
यूपी की चंदौली पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का कड़ा व चोरी के चार हजार रुपये बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी।
Chandauli news: धान खरीद 2 नवंबर से, 147 क्रय केन्द्र।
घर मे हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर दरियापुर निवासी वादी जयशंकर यादव ने पुलिस को तहरीर दिया था कि बीते 28 अक्टूबर को उनके घर पर चोरी हुआ था। दिन में करीब तीन बजे अज्ञात चोर द्वारा घर के छत के रास्ते घुसकर आलमारी में रखा एक जोड़ी चांदी का कड़ा व पांच हजार रुपया चोरी कर लिया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस की कार्यवाही
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये चोरी की घटना में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त विकाश कुमार उर्फ छोटू उर्फ छोटकन को घरचित नहर मोड़ के पास से चोरी के सामान (एक जोड़ी चांदी का कड़ा व चोरी के चार हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु.अ.सं. 35/2017, धारा 457/380/411 भादवि, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 36/2017, धारा 457/380/411 भादवि, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 63/2017, धारा 380/411 भादवि, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 64/2017, धारा 41/411 भादवि, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 169/2017, धारा 3(1) उ०प्र० गुण्डा निवारण अधिनियम, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 69/2019, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 123/2021, धारा 380/411 भादवि, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।
मु.अ.सं. 0211/2026, धारा 305(a), 331(3), 317(2) बीएनएस, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली।


.gif)

