UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को रेस्क्यू किया है। बालिका, अपने परिजनों से नाराज़ होकर हरिद्वार से मुग़लसराय पहुंची थी।
यूपी की चंदौली पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान एक नाबालिग बालिका को रेस्क्यू किया है, जो अपने परिजनों को बिना बताए घर से भाग निकली थी। बालिका, हरिद्वार से पहले मुगलसराय पहुंची। वहां से भटकते हुए वह सकलडीहा बाजार पहुंच गई। पुलिस ने बालिका को पहले अपने संरक्षण में लिया और बाद में बालिका की काउंसिलिंग कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: त्योहारों के सीजन में बढ़ा बुलेट का क्रेज।
Chandauli news: EVM और VVPAT की एफएलसी शुरू।
हरिद्वार से बालिका पहुंची मुग़लसराय
जानकारी के अनुसार बीते 23 अक्टूबर को जिले की सकलडीहा पुलिस द्वारा रात्रि गस्त किया जा रहा था। इस दौरान थाना सकलडीहा की मिशन शक्ति टीम को सकलडीहा बाजार में एक बालिका संदिग्ध एवं असहाय अवस्था में मिली। पुलिस टीम ने बालिका को संरक्षण में लिया और महिला आरक्षियों द्वारा आत्मीयता से बालिका की काउंसलिंग की गई।
15 वर्षीय बालिका ने अपना नाम बताते हुए बताया कि वह मूल निवासी बख्तावरपुर, थाना इमिलिया, जनपद सीतापुर (उ.प्र.) की रहने वाली है। काउंसलिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि बालिका वर्तमान में अपने परिवार के साथ हरिद्वार (उत्तराखंड) में रह रही थी। परिजनों से किसी बात पर क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर से निकल गई और ट्रेन पकड़कर मुगलसराय पहुंच गई। वहां से भटकते हुए वह सकलडीहा बाजार आ पहुंची थी।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में उच्चाधिकारियों की निर्देश के बाद थाना सकलडीहा की 'मिशन शक्ति' टीम की सतर्कता और तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत बालिका को 'बाल कल्याण समिति' (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर 'वन स्टॉप सेंटर' में सुरक्षित रखवाया गया।
बालिका के परिजनों से किया संपर्क
बाद में सकलडीहा पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क कर उन्हें संपूर्ण घटनाक्रम की सूचना दी गई। सूचना पाकर 25 अक्टूबर को बालिका के पिता सुशील कुमार वर्मा थाना सकलडीहा पहुंचें। सभी वैधानिक और औपचारिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के पश्चात बालिका को सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी गायब हुई 15 वर्षीय पुत्री को पाकर परिजनों ने चंदौली पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।


.gif)
