UPDATE CHANDAULI NEWS: चक्रवाती तूफान को लेकर यूपी के चंदौली में अलर्ट जारी किया गया है। जिले में सुबह से बारिश भी हो रही। कलेक्ट्रेट में 24 x7 आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय है और डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है।
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र और उसके संभावित असर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपद चंदौली में आपदा से निपटने और जनसामान्य की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों के अनुपालन में जिला आपदा प्रबंधन विभाग चन्दौली द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कक्ष में आपदा कंट्रोल रूम को 24 X 7 निर्बाध रूप से क्रियाशील कर दिया गया है।
चंदौली में अलर्ट जारी
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवाती मौसम को लेकर जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति, जलभराव, तेज हवाओं या अन्य आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आम नागरिकों की सहायता, त्वरित सूचना के आदान-प्रदान और आपातकालीन राहत कार्यों के लिए कंट्रोल रूम में पारियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: हरिद्वार से मुग़लसराय चली आई बालिका।
Chandauli news: रॉयल एनफील्ड के नए एडिशन की धूम।
डीएम का अपील
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि चक्रवाती मौसम के दौरान यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना, जलभराव या राहत कार्य से जुड़ी सहायता की आवश्यकता हो, तो नागरिक तुरंत कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 एवं 262100 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर प्राप्त होने वाली हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों (सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय निकायों) को अपने-अपने मुख्यालयों पर अलर्ट मोड में रहने तथा राहत सामग्री व आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले के नागरिकों से धैर्य बनाए रखने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन हर स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

.gif)

