UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत DCC और SCC हेल्पलाइन जारी किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जनपद के मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 14 गिरफ्तार, महिलाएं और किशोर भी शामिल।
Chandauli news: जाने एसपी ने क्यों लिया सख्त एक्शन।
DCC और SCC हेल्पलाइन जारी
मतदाताओं की सुविधा हेतु दो संपर्क केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इनमें जनपद स्तरीय संपर्क केंद्र (DCC) का हेल्पलाइन नंबर 05412-1950 तथा राज्य स्तरीय संपर्क केंद्र (SCC) का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1950 है।
दोनों हेल्पलाइन नंबरों पर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संपर्क कर मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, नाम एवं विवरण में संशोधन तथा मतदाता सूची से संबंधित अन्य जानकारियां एवं सहायता प्राप्त की जा सकती हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि उक्त हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता प्राप्त करें तथा इन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक नागरिकों तक जानकारी पहुंचाएं।



