UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने अवैध शराब के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमे 2 महिला और 2 किशोर शामिल है।
यूपी की चंदौली पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम ने मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी की। मौके से पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार करीब भण्डारित 1070 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। 2 महिला और 10 पुरुषों को हिरासत में लेने के साथ-साथ 2 किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अवैध शराब के साथ 14 गिरफ्तार
दअरसल, पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण तथा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, साथ ही इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का सख्त निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सदर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैली रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: कंदवा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर।
Chandauli news: धारदार हथियार से हत्या का प्रयास।
इस दौरान पुलिस टीम ने बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से भंडारित 1070 लीटर अवैध शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया। मौके से 10 पुरुष अभियुक्त, 2 महिला अभियुक्ता तथा 2 बाल अपचारी (कुल 14) को हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से यह जानकारी नही दिया गया है कि इस शराब भंडारण की जानकारी कैसे मिली ?
क्या कहती है पुलिस ?
बरामदगी व गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि कैली रोड स्थित आकाश तिवारी का मकान में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही 2 किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही।



