UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस द्वारा ऑटो-टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ सख्त निर्देश दिया गया है।
चंदौली: यातायात माह नवंबर के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए चंदौली पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात-1 एवं थाना प्रभारी मुगलसराय ने ऑटो-टोटो चालकों और वाहन स्वामियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चोरी की सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ़्तार।
Chandauli news: इस स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित।
ऑटो-टोटो चालकों को सख्त निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने, वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण रखने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी। साथ ही यातायात बाधित न करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया।
यातायात नियमों का पालन
पुलिस ने सभी चालकों एवं वाहन स्वामियों से उच्चाधिकारियों के निर्देशों और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है।
चंदौली पुलिस द्वारा अपील किया गया की यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।



