UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के चकिया में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया है। क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। उधर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत चकिया क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गया जब एक युवक शव उसी के घर के बाहर रक्तरंजित अवस्था मे मिला। मृतक के गर्दन तथा सिर पर वार किया गया था। मामला हत्या का प्रतीत होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 60 रुपया था बकाया, मांगा दिया चाकू।
Chandauli news: महेन्द्र, विजेन्द्र और रामआसरे की बड़ी मुश्किलें।
युवक की धारदार हथियार से हत्या
दरसअल, ये पूरा मामला चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोगिया कला गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश यादव ने शुक्रवार की देर रात खाना खाया और घर के बाहर चारपाई डालकर सो गया। शनिवार की सुबह बृजेश का शव उसी चारपाई पर रक्तरंजित अवस्था मे मिला। नज़ारा देख परिजनों के होश उड़ गए।
गर्दन पर चोट के निशान
बृजेश के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि सिर पर भी चोट का निशान है, जिसे देख साफ प्रतीत हो रहा था कि बृजेश का हत्या किया गया है। उधर, हत्या की खबर क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फैली और मौके पर लोगों का भारी भीड़ इकट्ठा हो गया।
पुलिस ने छानबीन किया शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही चकिया पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल पर जांच शुरू किया गया। इस संबंध में सीओ रघुराज ने बताया कि मृतक के गले पर चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया गया है तथा विभिन्न एंगल से घटना की जांच की जा रही है।




