UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में महज 60 रुपये के लिए एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चाकू मार दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि घायल को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में सोमवार की देर रात खूनी खेल हो गया। जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्यों कि दूसरे व्यक्ति ने अपना 60 रुपया बकाया मांगा था। अचानक हुए इस हमले में घायल का काफी खून बह गया। उधर, हमलावर व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
CHANDAULI NEWS: VIDEOS
गार्गी पटेल मामले में सपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान
सिद्धांत जायसवाल ने खुद को बताया निर्दोष
60 रुपया बकाया मांगने पर मारा चाकू
आपको बता दें कि यह पूरा घटना डीडीयू नगर स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके के समीप का है। जानकारी के अनुसार महमूदपुर निवासी 55 वर्षीय मुन्ना प्रसाद का रविनगर निवासी विजय गिरी प्रसाद के पास 60 रुपया बकाया था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात इसी बकाया पैसे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। इस दौरान विजय गिरी ने अचानक चाकू से मुन्ना प्रसाद पर हमला कर दिया। चाकू का प्रहार मुन्ना प्रसाद गुप्ता के चेहरे और सिर पर लगा। जिसके बाद वह मूर्छित होकर सड़क पर गिर गया।
लोगों ने हमलावर को पकड़ा
घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने विजय गिरी को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मौके का निरीक्षण किया और घटना के बाबत जानकारी ली। जल्द ही घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
घटना के बाबत सीओ पीडीडीयू नगर ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही। साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




