UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली स्थित सैम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ0 एस0ए0 मुजफ्फर की पुण्यतिथि पर मुम्बई के दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मुंबई में हिंदी सिनेमा के चर्चित दिग्गज कलाकार रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और इश्तेयाक खान ने चंदौली के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं सैम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ0 एस0ए0 मुजफ्फर को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
CHANDAULI NEWS: WATCH VIDEO
चंदौली: बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली
चंदौली: हमले को लेकर क्या कही गार्गी पटेल ?
डॉ0 एस0ए0 मुजफ्फर की पुण्यतिथि
डॉ0 एस0ए0 मुजफ्फर का निधन तीन वर्ष पूर्व हुआ था। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं फिल्म निर्देशक जैगम इमाम भी उपस्थित रहे। सभी कलाकारों ने डॉ0 मुजफ्फर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
चर्चित कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता रघुबीर यादव ने डॉ0 मुजफ्फर को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने बॉलीवुड और थिएटर जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘लगान’, ‘पीपली लाइव’, ‘पंचायत’ और ‘मसान’ जैसी चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं अभिनेता मुकेश तिवारी ‘गंगाजल’, ‘चाइना गेट’, ‘गोलमाल’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
अभिनेता इश्तेयाक खान ने ‘जॉली एलएलबी’, ‘फस गए रे ओबामा’, ‘भारत’ और कई चर्चित फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से अलग पहचान बनाई है। अपनी सहज अदायगी और प्रभावशाली किरदारों के कारण उन्होंने बॉलीवुड में एक मजबूत स्थान बनाया है।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कलाकारों ने कहा कि डॉ0 एस0 ए0 मुजफ्फर ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और चिकित्सा के लिए समर्पित किया। चंदौली और पूर्वांचल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। कलाकारों ने जैगम इमाम और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ0 मुजफ्फर जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा होते हैं।





