UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में एक महिला ने अपने दो बच्चियों के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दिया। मामले में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत मुग़लसराय क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक महिला, अपने दो मासूम बेटियों को लेकर मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दिया। हादसे में तीनों की जान तो बच गयी पर सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर तीनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, तीनों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।
Chandauli news: गर्दन पर वार कर युवक की हत्या।
WATCH VIDEO
साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या
बच्चों संग मालगाड़ी के आगे कूदी महिला
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को जिले के चहनियां क्षेत्र अंतर्गत डेवड़ा निवासी 33 वर्षीय वंदना, अपने दो बच्चियों क्रमशः 4 वर्षीय प्रियांशी और 9 माह की बेटी प्रांजलि के साथ रतनपुरा गांव समीप रेलवे ट्रैक किनारे पहुंची।मालगाड़ी के सामने आते ही वंदना ने अपने बच्चियों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।
मां समेत बच्चियां घायल
हादसे में वंदना तथा दोनों बच्चियों को गंभीर चोटें आई। लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
पारिवारिक कलह की अंदेशा
इस पूरे मामले में पारिवारिक कलह का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा। परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पायेगा। बताया, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




