UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। शव के चिथड़े उड़ गए। ऐसे में पोस्टमार्टम भी संभव नही। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में रविवार को एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। नज़ारा इतना भयाबह था कि किसी का भी रूह कांप सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन किया और शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा
आपको बता दें कि उक्त घटना सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार जिले के सैयदराजा क्षेत्र अंतर्गत फुटिया गांव निवासी 65 वर्षीय लालचंद, रविवार की सुबह घर जाने के लिए हाइवे क्रॉस कर रहें थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही लालचंद की मौत हो गयी।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: बेटियों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला।
Chandauli news: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।
WATCH VIDEO
शव के उड़े चिथड़े
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। शव के इतने चिथड़े उड़े थे कि अलग-अलग टुकड़ों को बटोरना पड़ा। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया।
क्या कहती है पुलिस ?
घटना के बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई करने सहित अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी ली जा रही है।




