UPDATE CHANDAULU NEWS: चंदौली के लॉन, डीजे और बैंड संचालकों को एसपी ने साफ और स्पष्ट निर्देश दिया है। साथ ही निर्देशों के उल्लघन पर चेतावनी भी दी।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: दर्दनाक, शव के उड़े इतने चिथड़े।
Chandauli news: बेटियों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला।
लॉन, डीजे और बैंड संचालकों के साथ बैठक
बैठक के दौरान एसपी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों के आयोजन के समय यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मैरिज लॉन संचालकों को निर्देश
एसपी ने मैरिज लॉन संचालकों को अपने परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु वालंटियर/मार्शल की तैनाती करने तथा सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़े न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
डीजे संचालकों को निर्देश
एसपी ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करने, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने तथा लेजर लाइटों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। बताया गया कि लेजर लाइट सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों की दृश्यता को प्रभावित कर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे उपकरण जब्त करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बैंड संचालकों को निर्देश
एसपी द्वारा बैंड संचालकों को निर्देशित किया गया कि बारात जुलूस सड़क के 1/3 हिस्से से अधिक स्थान घेरकर न चले। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वालंटियरों की व्यवस्था करें। सड़क पर बारात के कारण जाम अथवा यातायात बाधित होने की स्थिति में संबंधित बैंड संचालक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
एसपी का अपील
एसपी ने सभी संचालकों से अपील किया कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।




