UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में ऑटो के माध्यम से हेरोइन तस्करी हो रही है। मुग़लसराय पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ़्तार किया है।
यूपी के चंदौली पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की मुग़लसराय कोतवाली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ऑटो से हेरोइन बेचने निकले कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news एसपी का सख्त निर्देश, देखें काम की खबर।
Chandauli news: उड़े इतने चिथड़े की शायद ही हो पोस्टमार्टम।
हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार
दरसअल, एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की मुग़लसराय पुलिस को मुखबीर के जरिये तस्करी संबंधित इनपुट मिली। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और टीम द्वारा न्यू सेन्ट्रल कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन तथा व्यक्तियों का चेकिंग शुरू किया गया।
इसी बीच पुलिस टीम ने जीटीआर ब्रिज की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोका और चेक करना शुरू किया। पुलिस को देख ऑटो में बैठे लोग अचानक भागने लगे। पुलिस ने घेरा बंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी में ऑटो में रखे एक थैले में से कुल 60 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक महिला समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।
पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों का नाम क्रमशः 1.मो० सलीम, निवासी बाईपास गोधना, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली, 2. आजीम अंसारी, निवासी बाईपास गोधना, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली और 3. शहनाज बेगम, निवासी गया, बिहार, हाल पता कसाब महाल थाना मुगलसराय के रुप में हुई है। मौके से कुल 13 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है।
पुड़िया बनाकर बेचते थे हेरोइन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। बरामद हेरोइन को छोटी-छोटी पुड़ियों में तैयार कर वाराणसी तथा आस-पास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर बेचते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग हेरोइन को बेचने के लिए ऑटो वाहन से जा रहे थे जब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





