UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यूपी की चंदौली पुलिस को वांछित अभियुक्तों के धड़-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की मुग़लसराय पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news:चक्रवाती तूफान को लेकर चंदौली में अलर्ट।
Chandauli news: हरिद्वार से मुग़लसराय चली आई बालिका।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बीते 28 अक्टूबर को मुग़लसराय थानाक्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी मो0 गालिब ने पुलिस को तहरीर दिया कि हमीदपुर गांव अंतर्गत टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर रोड स्थित चिकन की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी सत्यम उर्फ लम्बू और दिलीप के बीच विवाद तथा गाली-गलौज किया जा रहा था। वादी द्वारा बीच-बचाव करने पर दिलीप ने पास में रखे सेंटरिंग के पटरे से वादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वादी के सिर में गम्भीर चोटें आयीं। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मुग़लसराय पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच सहित आरोपी की शुरू की।
पुलिस की कार्यवाही
मुग़लसराय पुलिस द्वारा आरोपी का तलाश किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह को पटनवां तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विवेचना के दौरान वादी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद सेंटरिंग का पटरा बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

.gif)

