UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि योजना में 10 लाख तक ऋण, 25 प्रतिशत अनुदान, चंदौली को 4 इकाइयों का लक्ष्य, आवेदन कर उठाएं लाभ।
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में खादी ग्रामोद्योग विभाग चंदौली को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 04 इकाइयों का लक्ष्य मिला है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक माटीकला उद्यमियों और शिल्पकारों के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजित करना है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: यहां मिला युवक का अधजला शव।
Chandauli news: हीटवेव के मद्देनजर डीएम का खास निर्देश।
10 लाख रुपए तक ऋण
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत स्थानीय बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। उद्यमी अपनी आवश्यकतानुसार प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कार्यशील पूंजी, मशीन-उपकरण, भट्ठी और कच्चे माल के लिए धनराशि की मांग कर सकते हैं।
25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान
इस योजना में प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत उद्यमी द्वारा अंशदान किया जाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, टर्म लोन मद में वितरित ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान का प्रावधान है, जिससे उद्यमियों को वित्तीय सहायता मिलेगी।
यहां कर सकते है आवेदन
इच्छुक उद्यमी योजना के लिए वेबसाइट upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद, उसकी हार्ड कॉपी गंगा रोड, रामजी कटरा स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, चंदौली में जमा करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन में किसी भी समस्या के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, चंदौली के सीयूजी नंबर 7703006951 पर संपर्क किया जा सकता है।


