UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में 2 युवक फर्जी सीओ व फर्जी एसओ बन फोन के जरिये महिला/बालिकाओं से अभद्र व्यवहार करते थे। मुग़लसराय पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस ने ऐसे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी सीओ और एसओ बन फोन के जरिये गलत कार्य करते थें। दोनों पर महिलाओं तथा बालिकाओं से अभद्रता करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 10 लाख तक ऋण, 25 प्रतिशत अनुदान।
Chandauli news: यहां मिला युवक का अधजला शव।
चंदौली में फर्जी सीओ व एसओ गिरफ़्तार
दरसअल, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) का अभियान जारी है। इसी क्रम में मुग़लसराय पुलिस ने महिलाओं तथा बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों पर फर्जी सीओ व एसओ बन फोन द्वारा गलत कार्य करने का आरोप है।
पुलिस ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों के नाम मोहित खरवार, निवासी भोगवारे और गोरख यादव, निवासी भोगवारे है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग महिला से बात करने के लिए फोन करते थे। जब महिला फोन ब्लाक कर देती तो उसे दुसरे मोबाइल से फोन करते थे। उन लोगों द्वारा स्वयं को फर्जी रूप से सीओ व एसओ बताकर महिला को कॉल किया जाता था, तथा फोन पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
बहरहाल, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0स0- 195/2026 धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


