UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है। मामले में हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताया जा रहा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में गुरुवार की सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गया जब लोगों ने एक अज्ञात युवक का अधजला शव देखा। शव को देखने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की प्रयास किया पर कोई सफलता नही मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। मामले में युवक का हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: हीटवेव के मद्देनजर डीएम का खास निर्देश।
Chandauli news: 1500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद।
युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी
आपको बता दें कि ये पूरा मामला अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एकौनी गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव के लोग गुरुवार की सुबह अपने-अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने गांव के सिवान स्थित एक बाउंड्री के अंदर करीब 28 वर्षीय एक युवक का शव देखा। शव, अधजला अवस्था मे था। यह देख लोगों का होश उड़ गए और सभी शोर मचाने लगे। बात जंगल के आग की तरह फैली और मौके पर ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया।
पुलिस ने किया जांच पड़ताल
इसी बीच किसी ने घटना की जानजारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा शव की शिनाख्त करवाने की कौशिश की। लेकिन शव का शिनाख्त नही हो सका। मौके पर आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया।
क्या कहती है पुलिस ?
इस संबंध में एएसपी अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि शव, अधजला अवस्था मे पाया गया है। अभीतक शव की शिनाख्त नही हो सकी है। प्रयास किया जा रहा। बताया कि शव की शिनाख्त होने तथा पीएम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना का जांच किया जा रहा।


