UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में गेहूं खरीद जारी है। 1500 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। डीएम ने किसान पंजीकरण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिया है।
जनपद चंदौली में गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अब तक लगभग 1500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने जनपद में कुल 69 क्रय केंद्र अनुमोदित किए हैं, जहां खरीद कार्य प्रारंभ हो गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने किसानों से शासन के निर्देशों के अनुसार फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य कराने का अनुरोध किया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: बिना मान्यता के दसवीं तक चल रहा 2 स्कूल।
Chandauli news: सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।
पंजीकरण में न हो असुविधा
डीएम ने निर्देश दिया हैं कि किसानों को पंजीकरण में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर लेखपाल नामित कर पंजीकरण कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। जिन किसानों की रजिस्ट्री पहले हो चुकी है, लेकिन उनके गाटे (खेत) अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं, वे स्वयं, लेखपाल के माध्यम से, या केंद्र पर उपस्थित लेखपाल द्वारा अपने आवश्यक प्रपत्र लेकर उन्हें जुड़वा सकते हैं।
पर्याप्त बोरे है उपलब्ध
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं। कोटेदारों से भी बोरे प्राप्त किए गए हैं। मंडल स्तर से बोरे खरीद के लिए टेंडर पास होने के बाद, जनपद को प्रथम चरण में 1 लाख बोरे आवंटित किए गए हैं। अब तक कुल 7118 किसानों ने पंजीकरण कराया है और उनकी खरीद प्रक्रिया जारी है।
मंडी में किया निरीक्षण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने मंडी में निरीक्षण कर गेहूं खरीद की जानकारी ली। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा किसी भी क्रय केंद्र पर बोरों की कमी न हो, इसके लिए पूर्व में डिमांड कर दे ताकि आपूर्ति समय से सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर पीने के पानी (पेयजल) और बैठने के लिए छायादार व्यवस्था पाई गई।


