UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में दो स्कूल बिना मान्यता 10वीं तक चला रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में अनियमितता पकड़ी गई।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर, 15 अप्रैल 2026 को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चंदौली के विकास खण्ड बरहनी में दो मान्यता प्राप्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: यहां से 3 बच्चे अचानक हुआ लापता।
Chandauli news: पास नही दिया तो काट दिया कान।
बीएसए के निरीक्षण में अनियमितता
निरीक्षण के दौरान मैरी एजुकेशन एकेडमी, बगही विद्यालय में पाया गया कि विद्यालय की मान्यता कक्षा 1 से 08 की है। पर पाया गया कि कक्षा 9 से 10 की भी कक्षाएं संचालित हो रही है। जिसके सम्बन्ध में प्रबन्धक व प्रधानाध्यापक से वार्ता करने पर यह ज्ञात हुआ कि उनका नामांकन अन्य विद्यालयों में है। लेकिन कक्षाएं विद्यालयों में संचालित होती है।
दूसरी ओर ज्ञान दीप एजुकेशन एकेडमी, सोगई रोड, सैयदराजा विद्यालय में पाया गया कि विद्यालय की मान्यता कक्षा 1 से 5 की है, किन्तु पाया गया कि कक्षा 6 से 8 की भी कक्षाएं संचालित हो रही है। यहां भी प्रबन्धक व प्रधानाध्यापक से वार्ता करने पर यह ज्ञात हुआ कि उनका नामांकन अन्य विद्यालयों में है। लेकिन कक्षाएं विद्यालयों में संचालित होती है।
नोटिस जारी कर कार्यवाही
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि जिन कक्षाओं की मान्यता है उन्ही कक्षाओं का संचालन किया जाए के साथ ही विद्यालयों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त के पश्चात भी अगर बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित पाई जाती है तो नियमानुसार विधिक तथा विभागीय कार्यवाही की जाएगी।


