UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के बबुरी में बाइक को पास न देने से नाराज युवक ने ट्रैक्टर चालक का कान काट दिया था। जान से मारने की नीयत थी ? पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
जनपद चंदौली के मनबढ़, पुलिस को कुछ भी नही समझते। कुछ भी होता है तो खुद ही मौके पर फैसला कर देते है। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों सामने आया था जब एक बाइक सवार ने पास देने के विवाद को लेकर चाकू से ट्रैक्टर चालक का कान काट दिया था। सोचा था कि पुलिस से बच जाएगा। पर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: सड़क पर गिरी महिला, डीसीएम ने कुचला।
Chandauli news: बिना मान्यता के 12 तक चल रहा था 4 स्कूल।
जाने क्या है पूरा मामला ?
दरसअल, यह पूरा मामला जिले के बबुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत धनेजा गांव का है। जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की दोपहर करीब 1:40 बजे ट्रैक्टर चालक रवि, अपने ट्रैक्टर में गेहूं लादकर गंतव्य की ओर जा रहा था। बताया गया है कि इस दौरान धनेजा गांव निवासी बाइक सवार विशाल शर्मा हॉर्न देकर ट्रैक्टर से लगातार पास मांगने लगा। उधर, जगह न होने के कारण ट्रैक्टर चालक को बाइक सवार को पास देने में देर हो गई।
चाकू से काट दिया कान
आरोप है कि पास न मिलने से नाराज बाइक सवार विशाल ने चाकू निकाला और जान से मारने की नीयत ने ट्रैक्टर चालक रवि के गर्दन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि इस हमले में रवि का जान तो बच गया, पर उसका बायां कान कट गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित ट्रैक्टर चालक रवि की तहरीर पर बबुरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी का तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबीर के जरिये इस मामले से संबंधित इनपुट मिली। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को धनेजा गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया की घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


