UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में चलती बाइक से एक महिला अचानक सड़क पर गिर गयी। इस दौरान डीसीएम ने महिला को रौंद दिया जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में राविवार की सुबह एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। डीसीएम चालक फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आवश्यक पूछताछ किया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: बिना मान्यता के 12 तक चल रहा था 4 स्कूल।
Chandauli news: ब्याज माफियाओं की बन रहा सूची।
सड़क हादसे में महिला की मौत
जानकारी के अनुसार जिले के सैयदराजा क्षेत्र निवासी आशुतोष कुमार बाइक से सकलडीहा निवासी अपनी बहन अंजू को लेकर उसके ससुराल छोड़ने जा रहें थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि क्षेत्र के भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पार करते समय बाइक के पीछे बैठी अंजू अनियंत्रित होकर उछलकर सड़क पर गिर गयी। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम महिला को रौंद दिया। इस हादसे में अंजू की मौके पर ही मौत हो गयी।
डीसीएम चालक फरार
इस घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि उबड़-खाबड़ सड़क की वजह से उक्त हादसा हुआ।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक जानकारी हासिल कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। चालक का तलाश किया जा रहा तथा तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


