UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के मुग़लसराय से 3 बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए है। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाया है। पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में एक ही परिवार के तीन बच्चे बीते सोमवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। सभी बच्चें स्कूल जाने के लिए निकले थे। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने पहले बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया तथा बाद में अनहोनी का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस तीनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: काट दिया था ट्रैक्टर चालक का कान।
Chandauli news: सड़क पर गिरी महिला, डीसीएम ने कुचला-मौत।
एक ही परिवार के 3 बच्चे लापता
जानकारी के अनुसार मुगलसराय थानाक्षेत्र अंतर्गत बेचूपुर निवासी 13 वर्षीय पलक, 8 वर्षीय आमिर और 7 वर्षीय आयात सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकले हुए थे। रिश्ते में तीनों चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार स्कूल की छुट्टी हो जाने के काफी देर बाद तक तीनों बच्चे घर नही लौटें।
बच्चों का तलाश हुआ शुरू
बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों को घबराहट होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश करना शुरू किया। सभी दोस्त, रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई। पर तीनों बच्चों का कोई अता-पता नही चला। बाद में परिजनों ने थक हारकर घटना की जानकारी मुग़लसराय पुलिस को दी।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मामले में मुग़लसराय पुलिस द्वारा बताया गया कि 3 बच्चों के लापता होने की सूचना मिली थी। बच्चों के तलाश के लिए टीम गठित कर दिया गया है। त्रिनेत्र यानी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।


