UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में स्कूलों का समय बदला। गर्मी के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अब 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित होगी। बीएसए ने जारी किया आदेश।
चंदौली में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित करने का आदेश जारी किया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 1500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद।
Chandauli news: बीएसए ने कहा होगी कार्रवाई।
भीषण गर्मी, स्कूलों के समय मे बदलाव
नए आदेश के अनुसार, जनपद चंदौली के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह परिवर्तन 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों पर छात्र हित और लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



