UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में विद्यार्थियों को मॉनिटर बैज एवं आउट पास प्रदान किए गए। जिम्मेदारी के बैज से अनुशासन की सीख तक निखर रहा बचपन।
जनपद चंदौली के सकलडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में विद्यार्थियों को मॉनिटर बैज एवं आउट पास प्रदान किए गए। मॉनिटर बैज के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है, वहीं आउट पास उन्हें विद्यालयी नियमों एवं अनुशासन का पालन करने की सीख दे रहा है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: जांबाज पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान।
Chandauli news: घर मे घुसकर छेड़खानी करने सहित चोरी।
मॉनिटर बैज एवं आउट पास
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शासन की मंशानुरूप प्राथमिक शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। सकलडीहा के केशवपुर प्राथमिक विद्यालय में मॉनिटर बैज और आउट पास जैसी नवीन पहल बच्चों में बचपन से ही नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और अनुशासन की नींव मजबूत करने का एक सराहनीय प्रयास है।
ऐसी गतिविधियां बच्चों को जिम्मेदार, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनने के साथ विद्यालयी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करती हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और अनुशासन के गुणों को विकसित करने वाली गतिविधियों को विद्यालयी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर उनके व्यक्तित्व विकास को समृद्ध कर रहा है। जनपद के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार के अभिनव प्रयोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।



