UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के दो पुलिस कर्मियों को एएसपी ऑपरेशन ने सम्मानित किया है। आपात स्थिति में दोनों पुलिस कर्मियों ने सूझ-बूझ का परिचय दिया था।
यूं तो यूपी पुलिस की नकरात्मत खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी रहती है, पर आज भी यूपी में कुछ ऐसे पुलिस कर्मी है जो अपने कार्य से मिशाल पेश कर जाते है। ताजा मामला यूपी के चंदौली पुलिस से जुड़ा हुआ है जहां जिले के पिआरवी में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय व समय का महत्व समझते हुए त्वरित कार्रवाई किया जिससे एक महिला की जान बच पाई।
उक्त कार्य को सज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा यू0पी0-112 (PRV-7411) के जांबाज पुलिसकर्मियों को 'प्रशस्ति पत्र' देकर सम्मानित किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 18 से कम उम्र ? कानून को जानिए।
Chandauli news: फातमा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
जाने क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बीते 18 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना सैयदराजा क्षेत्रांतर्गत इवेंट संख्या 02823 के माध्यम से सूचना मिला था कि पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही ही PRV-7411 पर तैनात उ0नि0 ओमप्रकाश राम और होमगार्ड चालक मुरलीश्याम तिवारी बिना किसी विलंब के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
महिला की बचाई जान
दोनों ही पुलिस कर्मियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि पति से विवाद के बाद क्षुब्ध होकर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी लगाने की प्रयास में है। पिआरवी (PRV) कर्मियों ने अपनी व्यावसायिक दक्षता, संवेदनशीलता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए तत्काल सूझबूझ से कमरे का दरवाजा खोला और महिला को सुरक्षित बचाकर जीवन रक्षा सुनिश्चित की।
मेहनत का मिला फल
एसपी आकाश परेल द्वारा दोनों कर्मियों की इस त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा करने के साथ उनके उज्ज्वल एवं कर्तव्यनिष्ठ भविष्य की कामना की गई।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि संकट की इस स्थिति में पुलिसकर्मियों द्वारा लिया गया त्वरित निर्णय और मानवीय दृष्टिकोण जनसेवा व सुरक्षा के प्रति चंदौली पुलिस की प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट एवं सराहनीय उदाहरण है।



