UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने छेड़खानी व चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
चंदौली की धानापुर पुलिस टीम ने छेड़खानी व चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 700 रूपये नगद व आधार कार्ड बरामद किया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: कानून को जानिए, सीमाओं को समझिए।
Chandauli news: ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत।
वादिनी से छेड़खानी व चोरी
जानकारी के अनुसार बीते 26 सितंबर की शाम धानापुर पुलिस को लिखित तहरीर दिया गया कि एक व्यक्ति द्वारा वादिनी के झोपड़ी में घुसकर उसके साथ छेड़खानी किया गया, साथ ही शोर मचाने पर पास में रखा पर्स (जिसमें 700 रूपये नगद रखे थे) चुरा लिया गया है। वादिनी की लिखित तहरीर पर धानापुर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की।
आरोपी को किया गिरफ्तार
तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी से संबंधित इनपुट मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को कुसुम्ही नहर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जगदीश कुमार उर्फ मेलहू है, जो की धानापुर क्षेत्र के बिझवल गांव का रहने वाला है। बताया, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



