UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में सैम हॉस्पिटल का आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर आज संपन्न हुआ। शिविर में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क जांच एवं आयुष्मान योजना की जानकारी दी गयी।
चंदौली स्थित सैम हॉस्पिटल की ओर से जगदीशसराय गांव स्थित वृद्धाश्रम में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं अन्य मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान विभिन्न आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की गईं।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण।
Chandauli news: भड़के डीएम, अधिकारियों पर रहेगा शिकंजा।
सैम हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच
शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बुजुर्गों को केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार की प्रक्रिया तथा योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सैम हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ0 एस0जी0 इमाम ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा धर्म निभाना प्रत्येक चिकित्सक का दायित्व है और चिकित्सा केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
शिविर में चिकित्सकों ने वृद्धजनों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की और आवश्यक सावधानियों एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी बताया। बुजुर्गों को खान-पान, नियमित दवाओं के सेवन तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सैम हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर उनके लिए काफी उपयोगी हैं। शिविर के आयोजन में सैम हॉस्पिटल की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य टीम का विशेष सहयोग रहा।
सैम हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के सेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।



