UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस से बचाव के लिए चूहा-छछूंदर नियंत्रण अभियान शुरू करने के साथ कृषि विभाग ने एडवायजरी जारी किया है।
जनपद में खतरनाक संक्रामक बीमारियों से आम जनमानस को बचाने के लिए कृषि विभाग ने प्रचार प्रसार एवं रोकथाम हेतु तैयारियां तेज कर दी है। विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026 के द्वितीय चरण के तहत चूहा और छछूँदर की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक पूरे महीने चलाया जाएगा।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: थाने पर कान पकड़े नज़र आये 5 शोहदें।
Chandauli news: हत्या कर घटना को दिया आत्महत्या का रूप।
चूहा-छछूंदर नियंत्रण अभियान
इस अभियान के तहत जनपद चन्दौली की 605 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार और बैठकों के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इन जागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को चूहों व छछूँदरों से फैलने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि चूहा और छछूँदर के कारण स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस जैसे जीवाणु जनित (बैक्टीरियल) संक्रामक रोग फैलते हैं। इन बीमारियों के कारण होने वाला संक्रामक बुखार बेहद जानलेवा होता है। समय पर जानकारी और सतर्कता ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है।
कृषि विभाग की विशेष अपील
संक्रमण के खतरों को देखते हुए कृषि विभाग, चंदौली ने नागरिकों के लिए एक जरूरी एडवायजरी (अपील) जारी की है। चूहा एवं छछूँदर को अपने घरों और रिहायशी इलाकों से दूर रखने का हर संभव प्रयास करें। घरों में चूहों को पकड़ने के लिए नियमित रूप से चूहादानी (माउश ट्रैप) का इस्तेमाल करें।
घर में चूहा एवं छछूँदरों का मल-मूत्र बिल्कुल भी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि यह संक्रमण का सबसे मुख्य स्रोत (सोरस) है। अपने घर और आसपास के वातावरण को पूरी तरह साफ-सुथरा रखें, ताकि चूहों को छिपने और अपना रहवास (बिल) बनाने का मौका न मिले।





