UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने 20 ढाबा व होटल संचालकों तथा 5 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 12 अभियोग पंजीकृत किया है। पूर्व में चेतावनी दी गयी थी।
जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य सड़कों और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है।
होटल-ढाबा संचालकों पर कार्यवाही
पूर्व में सभी ढाबा संचालकों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि अपने ढाबों के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन न खड़े करवाएं अन्यथा अभियोग दर्ज किया जाएगा। नोटिस के बाद भी उल्लंघन करने वाले ढाबा संचालकों पर कार्यवाही की गई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: जानलेवा साबित हो सकता है स्क्रब टाइफस।
Chandauli news: चार पहिया वाहन से किया था स्टंट।
हो रहा था यातायात प्रभावित
राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबा व होटल संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े कराए जा रहे थे, जिससे यातायात प्रवाह प्रभावित हो रहा था। साथ ही गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर की जा रही इस लापरवाही और यातायात नियमों की अवहेलना को देखते हुए चन्दौली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई का विवरण
थाना चंदौली- कुल 06 ढाबा व होटल संचालकों के विरुद्ध कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
थाना सैयदराजा- कुल 03 ढाबा व होटल संचालकों और 05 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
थाना अलीनगर- कुल 08 ढाबा व होटल संचालकों के विरुद्ध कुल 05 अभियोग पंजीकृत किए गए।
थाना मुगलसराय- कुल 03 होटल व ढाबा संचालकों के विरुद्ध कुल 01 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जारी रहेगा कार्यवाही
जनपद पुलिस आमजन के सुरक्षित सफर और सुगम यातायात के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सड़क सुरक्षा नियमों में बाधा उत्पन्न करने, यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने तथा अवैध पार्किंग को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





