UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने रेप केस में वांछित 50 हज़ार के इनामिया को गिरफ़्तार किया है। अभियुक्त करीब 14 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा।
यूपी की चंदौली पुलिस को वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की अलीनगर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए रेप के मामले में वांछित एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो करीब 14 सालों तक पुलिस को चकमा देता रहा। गिरफ़्तार अभियुक्त पर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चेतावनी के बावजूद भी नही माने, अब।
Chandauli news: जानलेवा साबित हो सकता है लेप्टोस्पाइरोसिस।
रेप केस में इनामिया वांछित गिरफ्तार
दरसअल, एसपी आकाश पटेल के निर्देशानुसार जिले की पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में जिले की अलीनगर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 50 हज़ार के एक इनामिया अभियुक्त को सर्विलांस सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
14 सालों से था वांछित
पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संतोष कुमार है, जो घुस-खास, थाना अलीनगर क्षेत्र का रहने वाला है। बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त 50 हज़ार का इनामिया है, तथा दुष्कर्म के अभियोग में 14 वर्ष से वांछित था। पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
1.एस.टी. नं0 107/2013 अ0स0 134/12 धारा 363/366/376 भा.द.वि. थाना अलीनगर जनपद चंदौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, थाना प्रभारी थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
2. उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भूपौली, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
3. हे0का0 विकास सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
4.का0 संदीप (सर्विलांस सेल), थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
5. रि0का0 सर्वजीत सिंह गौतम, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।





