UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में चार पहिया वाहन से स्टंट करने वाले 5 शोहदों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
युपी की चंदौली पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल हुए एक स्टंट के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही किया है। मामले में पुलिस द्वारा कुल 5 शोहदों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाने पर पांचों अभियुक्त कान पकड़े नज़र आये। मानो की उनको, उनकी गलती का अहसास हो गया हो। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप ।
Chandauli news: जुलाई में स्कूली वाहनों पर गिरेगी गाज।
वायरल स्टंट पर पुलिस का एक्शन
जानकारी के अनुसार बिगत दिनों कुछ शोहदों द्वारा अपनी तथा आम जन मानस की जान जोखिम में डालकर चार पहिया वाहन से स्टंट किया गया था। उक्त स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल किया गया। पुलिस ने भी वीडियो को संज्ञान में लिया और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अलीनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टंट करने वाले 5 शोहदों को वाहन सहित कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार कर लिया गया।
शोहदों ने मानी अपनी गलती
पुलिस के अनुसार पूछताछ में शोहदों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए, माफी मांगी गयी। साथ ही ऐसी गलती दुबारा नहीं करने हेतु कहा गया।
मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों के नाम क्रमशः शुभम सोनकर, समीर सोनकर, सुहैल, राजू सोनकर तथा राहुल सोनकर है। बताया, गिरफ्तार शोहदों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही 170/126/135 बीएनएस की कार्यवाही की गई।





