UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में बेटी की मौत के बाद पीड़िता के परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति को गिरफ़्तार किया है।
चंदौली के मुग़लसराय पुलिस ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर अपने पत्नी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया गया है। मामले में पूरे ससुराल पक्ष पर आरोप है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हत्या कर आत्महत्या दिया करार ?
जानकारी के अनुसार बीते 27 जून को जनपद मिर्जापुर अंतर्गत जमालपुर के कैमा रसूलपुर निवासी किशन पटेल ने मुग़लसराय पुलिस को तहरीर दिया कि उनकी बहन प्रिया पटेल की शादी, साल 2022 में मुग़लसराय के हनुमानपुर निवासी अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि प्रिया को दहेज के लिए पति, देवर और ननद द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: स्कूली वाहनों पर दर्ज होगा एफआईआर।
Chandauli news: पास्को एक्ट के आरोपी को हरियाणा से दबोचा।
22 जून को प्रिया मायके से ससुराल लौटी। 26 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे पति द्वारा फोन कर प्रिया पटेल के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई। पीड़िता के परिजनों के अनुसार मौके पर पहुंचने पर प्रिया के गले पर फांसी के फंदे का निशान नही था। इसको देखते हुए वादी किशन पटेल द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले में विवेचना करने सहित आरोपियों की तलाश शुरू की।
पति को किया गिरफ्तार
मुग़लसराय पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि उपोरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल अपने घर पर मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने हनुमानपुर पहुंचकर पहले घेराबंदी किया, बाद में अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल है, जो कि डीपी एक्ट में वांछित था। बताया, अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।





