UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत 2 पर कार्यवाही करने के साथ पास्को एक के वांछित को हरियाणा से गिरफ़्तार किया है।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस को अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं मिली है। एक तरफ जहां जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है, तो वहीं दूसरी ओर जिले की धानापुर पुलिस टीम द्वारा “आपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत 2 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: शुरू हुआ मजलिसों का सिलसिला।
Chandauli news: ऑटो से हेरोइन तस्करी का खेल।
पास्को एक्ट का वांछित गिरफ्तार
दरसअल, एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले की पुलिस टीमों द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की सकलडीहा पुलिस टीम ने पास्को एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम राजन उर्फ परदेशी है, जो ग्राम भलेहटा जनपद चंदौली का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकलडीहा पर मु0अ0स0 93/2026 धारा 87, 69, 352, 351(3),61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियोग दर्ज था। पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त को जनपद चंदौली लाकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)M बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है।
ऑपरेशन वज्रपात, 2 पर कार्यवाही
चंदौली पुलिस द्वारा ऑपरेशन वज्रपात अभियान लगातार जारी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस बार जिले की धानापुर पुलिस टीम द्वारा आपरेशन वज्रपात अभियान के तहत लोगों से मारपीट गाली-गलौज व धमकी देने वाले 2 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
धानापुर पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों अभियुक्त क्रमशः आशुतोष उर्फ इन्तजार और विजय कुमार के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।





