UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के बलुआ पुलिस और ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम ने लगभग 31.62 लाख रुपये कीमती हेरोइन बरामद किया है। 1 तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा।
युपी की चंदौली पुलिस और ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए 253 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ़्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 31.62 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: वनांचल गांवों में पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क।
Chandauli news: उच्च स्तरीय टीम के द्वारा जांच के निर्देश।
हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दरसअल, एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले की पुलिस द्वारा मादक प्रदार्थो की तस्करी पर रोकथाम तथा संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में पुलिस को मुखबीर के जरिये हेरोइन तस्करी से संबंधित इनपुट मिली। सूचना पर बलुआ पुलिस और ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए टाण्डाकला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से 50 मीटर आगे से एक तस्कर को गिरफ़्तार कर लिया।
जोर-जोर से चीखकर तस्कर ने किया भ्रमित
पुलिस के अनुसार पकड़े जाने पर अभियुक्त, पुलिस को भ्रमित करने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगा। लेकिन पुलिस टीम द्वारा संयमित व्यवहार करते हुए नियमानुसार नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) दिनेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में अभियुक्त की तलाशी ली। अभियुक्त के पहने हुए हाफ पैंट की कमर (इलास्टिक) में खोसी हुई काली पॉलिथीन से कुल 253 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने दी जानकारी
बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जगदीश सिंह है, जो ग्राम सोनबरसा (टाण्डाकला), थाना बलुआ क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह कैथी (बनारस) से माल लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार तौलकर आपूर्ति करता था। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





