UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विवाहिता ने लगाई फांसी ?
जानकारी के अनुसार अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत झांसी गांव की रहने वाली रोशनी की शादी, करीब 2-3 साल पहले कुछमन गांव निवासी राहुल से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर रोशनी ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि, पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से ये स्पष्ट होगा कि किन परिस्थितियों में रोशनी की मौत हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पुलिस और ANTF की बड़ी कार्यवाही।
Chandauli news: वनांचल गांवों में पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क।
पुलिस टीम ने किया जांच
सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस टीम ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल किया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया गया। इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





