UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25 हज़ार के इनमिया को गिरफ्तार किया है। बीते 22 जुलाई को रिंग रोड पर नशीली दवाओं से भरी ट्रक बरामद हुआ था।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। दअरसल, बीते 22 जुलाई को अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास नशीली दवाओं से भरी एक ट्रक लावारिस अवस्था मे मिला था। ट्रक के आस-पास कोई नही दिखा। पुलिस ने उक्त ट्रक को अपने कब्जे में लिए और आगे की कार्रवाई शुरू की।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
Chandauli news: करीब 32 लाख की हेरोइन किया बरामद।
720 लीटर अवैध कफ सिरप हुआ था बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त लावारिस ट्रक में से मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर रखी गई 72 पेटियों में कुल 7,200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडिन कफ सिरप एवं एस्कफ सिरप बरामद किया था। बरामदगी के बाद अलीनगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आगे की छानबीन शुरू की। विवेचना के दौरान अभियुक्त दयाशंकर का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी आकाश पटेल 25,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस द्वारा इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से इनामिया अभियुक्त से संबंधित इनपुट मिली। अलीनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को महादेवपुर रेलवे लाइन अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जें से चार बोरियों में कुल 80 लीटर (800 सीसी की शीशियों में) अवैध कोडिन कफ सिरप बरामद हुई।
अलीनगर पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम दयाशंकर है, जो कि जमालपुर, थाना मतसेना, जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ़्तार अभियुक्त ने बताया कि वह ट्रक संख्या UP74T4726 का चालक है।
ट्रक में वाराणसी से गुवाहाटी भेजे जा रहे मुर्गी दाने की बोरियों के बीच प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप छिपाकर लोड किया गया था, जिसे पश्चिम बंगाल ले जाना था। ट्रांसपोर्टर द्वारा ट्रक रुकवाए जाने के बाद उसने और उसके साथियों ने ट्रक से कुछ अवैध माल निकालकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था। जिसे वह आज उसी छिपाए गए माल को लेने आया था, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






