UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने 25 हज़ार के इमामिया को गिरफ़्तार किया है। बीते दिनों पुलिस एनकाउंटर के दौरान उक्त अभियुक्त फरार हो गया था।
यूपी के चंदौली पुलिस को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की इलिया, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार को एक ऐसे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसपर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस एनकाउंटर के दौरान अभियुक्त के एक साथी को गोली लगी थी। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त मौके से फरार हो गया था।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पहुंचना था बंगाल, इनमिया गिरफ्तार।
Chandauli news: मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
जाने क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बीते 26 सितंबर 2025 को इलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन सवार अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास करने लगे। उधर, पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही की। जिसमे एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक लदे 8 राशि गोवंश बरामद हुए। जिनमें 3 मृत तथा 5 जीवित अवस्था में मिले। मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक मिस फायर कारतूस व एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ। इस संबंध में थाना इलिया पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और फरार अभियुक्त की तलाश शुरू की गई। मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 25,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
वांछित को पुलिस ने दबोचा
उपोरोक्त मामले में कार्यवाही करते हुए इलिया पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को 25 हज़ार के इनामिया वांछित अभियुक्त को माल्दह पुलिया के पास स्थित काली माता मंदिर, ग्राम माल्दह से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम रामबाबू यादव उर्फ आनन्द यादव, निवासी वाराणसी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गोवंशों को खरीदकर तथा इकट्ठा कर, उन्हें पिकअप में लादकर, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बिक्री करता है। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






