UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।।नशेबाजी के विरुद्ध चेकिंग की गई। मामले में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है।
यूपी की चंदौली पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के जरिये शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के विरुद्ध चेकिंग कर कार्यवाही की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले तथा खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: गिरोह का एक सदस्य बनता था लड़की।
Chandauli news: दरवाजा खोलते ही पुलिस टीम पर किया फायर।
अभियान में धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 180 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 114 वाहनों का चालान, 08 वाहनों को सीज तथा 01 अभियोग पंजीकृत कर 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आमजन को जागरूक भी किया गया।
नशेबाजों पर कार्रवाई व वाहनों का चालान
जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जिले की सभी थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों व अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की गई।
चंदौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध सिर्फ कार्यवाही ही नहीं कर रही, बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों जैसे शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा।
इसके अलावा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।




