UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट गिरोह के 4 सदस्य को गिरफ़्तार किया है। एक को गोली लगी है। उक्त गिरोह के बदमाश, लड़की बन गाड़ियों को रोकते और फिर सभी साथी मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
चंदौली जिले के हाइवे पर सोमवार की सुबह पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाद में पता चला कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ है। उक्त मुठभेड़ के बाद जिले की सदर पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट गिरोह के कुल 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुठभेड़ में गिरोह के एक सदस्य को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ़्तार अभियुक्तों का गिरोह महिला का भेष धारण कर हाईवे पर लूटपाट करते थे। इनके विरुद्ध पूव में छिनैती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा व नगदी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: खनन माफियाओं पर एक्शन।
Chandauli news: DM का अपील, डिजिटल जनगणना से जुड़े।
इस घटना के बाद पुलिस हुई सक्रिय
जानकारी के अनुसार बीते 17 मई को अमेठी थाना अंतर्गत जद्दपुर मुंशीगंज गांव निवासी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने सदर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह बनारस से बिहार जा रहे थे। सदर क्षेत्र के भगवानपुर नहर के पास चार अज्ञात बदमाशों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर मारपीट करते हुए 42 हज़ार रुपये नगद छीन लिया गया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मुखबीर की इनपुट पर पुलिस का एक्शन
मामले में सदर पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम कार्यवाही में लगी हुई थी। इसी बीच संयुक्त टीम को सोमवार की सुबह मुखबीर से सूचना मिला कि हाईवे पर लूटपाट करने वाला गिरोह, भगवान तालाब के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही किया। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से कुल 4 बदमाशो को गिरफ़्तार कर लिया। वहीं घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने दी जानकारी
इस सबंध में सीओ सदर ने बताया की मुठभेड़ के बाद कुल 4 अभियुक्तों को क्रमशः
1- उपेंद्र यादव, निवासी मोहनिया, बिहार (मुठभेड़ में घायल)।
2- मंजय कुमार, निवासी ग्राम दुधारी, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली।
3- बहादुर ठठेरा, निवासी लोहिया नगर, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली।
4- मुस्तफा, निवासी आजाद नगर, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 01 अवैध असलहा, 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस व 2045 रुपया नगद बरामद किया गया।
ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग मिलकर हाईवे और सुनसान स्थानों पर राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाते थे। राहगीरों को रोकने के लिए कभी महिला का भेष धारण करते थे तथा कभी सामान्य रूप से मदद मांगने या रास्ता पूछने के बहाने वाहन रुकवाते। वाहन रुकते ही वे लोग चालक के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन लेते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बीते 17 मई को भगवानपुर नहर के पास हुई लूट को उन्होंने ही अंजाम दिया था। बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार स्थान बदलते रहते थे। आज उन्होंने पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया। बहरहाल, सीओ ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





