UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में स्विफ़्ट कार का गेट खोलते ही खनन माफियाओं के सहयोगी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को असलहा के साथ गिरफ़्तार किया है।
यूपी की चंदौली पुलिस को अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की चकिया पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए ऐसे 2 अभियुक्तों को अवैध असलहा के साथ गिरफ़्तार किया है जिन पर खनन माफियाओं से संलिप्तता सहित अन्य गंभीर आरोप है। मामले में पुलिस टीम पर फायरिंग का बात भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: DM का अपील, डिजिटल जनगणना से जुड़े।
Chandauli news: आंधी और पानी ने बरपाया कहर, 2 की मौत।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बीते 9 मई को मुखबीर की सूचना पर चकिया रेंजर अखिलेश दुबे और चकिया पुलिस टीम चन्द्रप्रभा रेंजरी वन क्षेत्र के ग्राम अलीपुर भांगड़ा में अवैध खनन किये जा रहे स्थान पर पहुंचें थे। मौके पर 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर बिना किसी अनुमति के अवैध खनन करते हुए पाया गया। वन विभाग व पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके से जेसीबी और 2 ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लाया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान महेन्द्र राव पुत्र राम आसरे राव, निवासी गायघाट, उनके भाई विजेन्द्र राव, पिता राम आसरे राव तथा अन्य लगभग 80-100 की संख्या में ग्रामवासियों (महिला एवं पुरुष) ने संगठित होकर टीम को घेर लिया। उपद्रवियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी। प्रमुख मार्ग को पत्थरों से अवरुद्ध कर चक्का जाम किया गया और आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
घटना के बाद चकिया पुलिस ने नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को चिन्हित करने के साथ-साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई।
पुलिस टीम पर फायरिंग
चकिया पुलिस टीम वांछितों की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच पुलिस को उक्त मामले से संबंधित आरोपियों की इनपुट मिली। पुलिस ने घटना मे संलिप्त 2 अभियुक्तों को एक सफेद स्विफ्ट वाहन में गणेशपुर बंधी के पास रुकवाया गया। आरोप है कि गेट खोलते ही एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर अवैध असलहा से फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपना बचाव किया और कार सवार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ्तारी व बरामदगी के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों के नाम संदीप कुमार और परदेशी है। पुलिस के अनुसार कार का गेट खोलते समय अभियुक्त संदीप कुमार ने पुलिस पर फायरिंग किया था।
पूछताछ में यह आया सामने
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 9 मई को वे लोग महेन्द्र राव के बुलाने पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। मौके पर भीड़ को संगठित करने और माहौल को तनावपूर्ण बनाकर अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस तथा वन विभाग की टीम का विरोध किया और उनके द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर एवं चालकों को पुलिस कब्जे से छुड़ाने में सहयोग किया गया था। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे लोग लगातार इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे शेरवा की ओर जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।




