UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में मौसम बदलने के साथ गर्मी से राहत मिली। तो वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश की वजह से 2 लोगों की जान चली गयी।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश की वजह से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, तो वहीं जिले के कई क्षेत्रों में तेज आंधी ने कहर बरपाया। चकिया क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश के कारण दो लागों की मौत हो गयी। जिला प्रशासन दोनों ही मामलों में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, मेटीस अस्पताल।
Chandauli news: कद्दू वर्गीय सब्जियों में 'गुमोसिस' रोग ।
आंधी और बारिश के कारण 2 की मौत
आपको बता दें कि बुधवार की देर शाम अचानक तेज हवाएं चलनी लगी। जल्द ही बारिश भी शुरू हुआ और मौसम ठंडा हो गया। लोग, बारिश का आनंद लेने लगे। उधर जिले के चकिया क्षेत्र अंतर्गत शिकारगंज में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 53 वर्षीय गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर गुलाब को बचाने का प्रयास किया, पर तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के करवतिया गांव में तेज हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से 64 वर्षीय प्रभावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली है। कई गांव भी अंधेरे में डूबा रहा।
पुलिस की कार्यवाही
चकिया क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण दो लोगों मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर जांच सहित आवश्यक पूछताछ किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




