UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली स्थित मेटीस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
चंदौली के पीडीडीयू नगर अंतर्गत गोधन बाईपास स्थित मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: कद्दू वर्गीय सब्जियों में 'गुमोसिस' रोग।
Chandauli news: चलती ट्रेन में युवक को मारी गोली।
मेटीस अस्पताल में विशेष आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ0डी0एन0 सिंह व मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ0 आनंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन और फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना
अस्पताल प्रबंधन ने नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और उनकी निष्ठा, सेवा एवं समर्पण को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों का सम्मान
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को सम्मानित भी किया गया। नर्सिंग विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, मरीज देखभाल, संक्रमण नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं पर एक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, केक कटिंग और सभी नर्सिंग कर्मियों को धन्यवाद किया गया।
अंत में अस्पताल के प्रबंधक अभिषेक तुलस्यान ने सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



