UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में नगर पालिका स्तिथ ओवरहेड टैंक की सफाई के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गया। पुलिस, घटना की जांच में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में रविवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के पीडीडीयू नगर में नगर पालिका परिसर स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई के दौरान बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी। उक्त कार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: रुट डायवर्जन प्लान होगा लागू, यहां रहेगा नो एंट्री।
Chandauli news: IGRS-शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता।
करंट की चपेट में आया मजदुर
जानकारी के अनुसार जिले के पीडीडीयू नगर में नगर पालिका परिसर स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई ठेकेदार के माध्यम से चल रहा था। रविवार को भी काम जारी था। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदलपुरा ग्रामसभा के घोड़सार गांव निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार अपने साथियों के साथ टैंक की सफाई में लगे हुए थे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान राजेश ने जैसे ही टैंक से पानी निकालने के लिए लगाए गए मड पंप को चालू किया, वैसे ही वह करंट की चपेट में आकर मूर्छित हो गया। हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि किन परिस्थितियों में मजदूर करंट की चपेट में आया यह जांच का विषय है।
साथी मजदूरों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथी मजदूर तत्काल राजेश को लेकर डीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया।
क्या कहती है पुलिस ?
घटना के बाबत मुग़लसराय कोतवाली पुलिस द्वारा बताया गया कि ओवरहेड टैंक की सफाई के दौरान मजदूर को करंट लगने की सूचना मिली थी। मजदूर का मौत हो चुका है। शव को पीएम के लिए भेज घटना की जांच सहित आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






