UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में शनिवार से रुट डायवर्जन प्लान लागू हो रहा। श्रावण माह व कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
श्रावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए चंदौली जिला प्रशासन बेहद अलर्ट है। कांवड़ियों को परेशानी न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम रहे, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा रुट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। उक्त रुट डायवर्जन प्लान शनिवार यानी आज रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रुट डायवर्जन प्लांन चार्ट
1- आलमपुर अंडरपास डायवर्जन
चंदौली से आने वाले भारी वाहन/मालवाहक वाहन जो वाराणसी की तरफ आलमपुर अंडरपास, आलमपुर तिराहा, चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय होते हुए जाने वाले वाहनों को आलमपुर अंडरपास से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो डाईने NH-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे
2- गोधना चौराहा डायवर्जन
बिहार, चंदौली व बबुरी की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको वाराणसी को जाना है वे समस्त वाहन गोधना चौराहा से डायवर्ट होकर डाईने NH-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: IGRS शिकायतों का निस्तारण औपचारिकता?
Chandauli news: भड़के डीएम, लगाई फटकार।
3- चकिया तिराहा डायवर्जन:
अलीनगर चंदौली की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जो वाराणसी की ओर चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय, पड़ाव होते हुए जाने वाले वाहन गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहे की ओर डायवर्ट होकर डाईने NH-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।
4- पड़ाव डायवर्जन
कस्बा मुगलसराय से पड़ाव होते हुए वाराणसी की ओर जाने वाले भारी वाहन/मालवाहक वाहन रामनगर की तरफ डायवर्ट होकर डाईने NH-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।
5- बाह्य जनपद डायवर्जन/पंचफेड़वा
जनपद चंदौली से जनपद जौनपुर, जनपद गाजीपुर और जनपद आजमगढ़ जाने वाले कार, मालवाहक व छोटे वाहनों को पंचफेड़वा रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा जो रिंग रोड से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
6- कटरिया तिराहा डायवर्जन/रोक
कटरिया तिराहे से रामनगर पड़ाव की ओर जाने वाले ट्रक/मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
7- शाहुपुरी तिराहा डायवर्जन
रामनगर की तरफ से पड़ाव आने वाले वाहनों को जो वाहन मुगलसराय जाना चाहते हैं उन्हें शाहुपुरी तिराहे से एफसीआई तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
8- लंका मैदान तिराहा डायवर्जन/रोक
हाइवे से लंका मैदान तिराहा(रामनगर) होते हुए पड़ाव आने वाले ट्रक/मालवाहक वाहनों को लंका मैदान पर ही रोका जाएगा।
9- पीएससी तिराहा डायवर्जन/रोक
कटरिया और रामनगर की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जो पड़ाव कि तरफ होकर वाराणसी अथवा कस्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जाना है उन्हें पीएससी तिराहे से कटरिया, एन0एच0-19 की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
10- एफसीआई गोदाम तिराहा डायवर्जन
कस्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की तरफ से जो वाहन पड़ाव होते हुए रामनगर व वाराणसी जाना चाहते है उन्हें एफसीआई गोदाम से साहूपुरी रोड पर डायवर्ट किया जायेगा।
11- कोयला मंड़ी पड़ाव डायवर्जन/रोक
कोयला मंड़ी से भारी वाहन(ट्रक) पड़ाव की तरफ नही जायेगा।
श्रावण माह के दृष्टिगत नवही नहर पर निर्माणाधीन पुलिया के दृष्टिगत मार्ग का रूट प्लान वर्ष-2026
1. धरौली, चकिया की तरफ से दो पहिया/हल्के वाहन से आने वाले श्रद्धालु/कांवड़िये नवही चौराहा से 200 मीटर उत्तर की तरफ छोटी पुलिया से कस्बा चंदौली आकर एन0एच0-19 से अपने गंतव्य को जायेंगे।
2. चंदौली, चकिया की तरफ से भारी वाहन/चार पहिया वाहन/हल्के वाहन से आने वाले श्रद्धालु/कांवड़िये नवही चौराहा से भगवानपुर तालाब से होते हुए एन0एच0-19 से अपने गंतव्य को जायेंगे।






